कुम्भ: (गू, गे, गो, सा , सि, सु, से, सो , द)
कुम्भ जनवरी राशिफल- साल की शुरुआत आपके लिए
थोड़ी निराशाजनक रहने वाली है. शत्रु पक्ष की ओर से आपके खिलाफ षड़यंत्र
किया जा रहा है, सावधानी की दरकार है. बॉस से मतभेद हो सकता है. संतान की
ओर से भी कष्ट मिलने के योग हैं. माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी
चिंताएं बनी रहेंगी.
कुम्भ फरवरी राशिफल- आय में उतार-चढ़ाव बना
रहेगा. किसी का अडि़यल रवैया आपको खिन्न कर सकता है. अपना कीमती सामान
संभाल कर रखें, उसके खोने या चोरी होने के संकेत हैं. भाग्य आपके साथ नहीं
है, इसलिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी.
कुम्भ मार्च राशिफल- 15 तारीख से पहले कोई
नया काम शुरू न करें. महीने के दूसरे पखवाड़े में आपके लिए हालात बदलने
वाले हैं. कहीं दूर से मिला कोई शुभ समाचार मिल सकता है. रुका हुआ धन आएगा.
कानूनी पेंच आपको थोड़ा परेशान कर सकते हैं. नकारात्मक लोगों से दूर
रहें. विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी.
कुम्भ अप्रैल राशिफल- कोई आपका अपना बन आपको
धोखा देने का विचार बना रहा है. इस महीने आपके लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे.
नौकरी में प्रगति के योग हैं. हालांकि कुछ लोगों के लिए यह इच्छानुसार
नहीं होंगे. जीवनसाथी एक मजबूत स्तंभ की तरह आपके साथ रहेगा.
कुम्भ मई राशिफल- समय अनुकूल है, इसका लाभ
उठाइए. कामयाबी के लिए नयी सोच की दरकार है. संतान की ओर से कष्ट हो सकता
है. जीवनसाथी से आपसी विवाद के चलते परेशानी रहेगी. अधिकारियों से संबंधों
का फायदा होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय सामान्य है. स्वास्थ्य का
घ्यान रखें.
कुम्भ जून राशिफल- देवयोग से बनते काम
बिगड़ेंगे. साहित्यिक क्षेत्र के लोगों के लिए समय बहुत अच्छा है. आपको
मेहनत का फल मिलेगा. नयी नौकरी के अवसर हैं. शिक्षा के लिए विदेश से बाहर
जाने का योग है.
कुम्भ जुलाई राशिफल- सामान्य महीना है. किसी
भी कागज पर दस्तखत करने से पहले उसकी अच्छी तरह पड़ताल कर लें. आलस्य
से दूर रहें. माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें. मित्रों की सहायता से
कई काम बनेंगे.
कुम्भ अगस्त राशिफल- न उधार दें और न लें. आप
मानसिक रूप से बहुत सुद्ढ़ महसूस करेंगे. धन आने के नए रास्ते खुलेंगे.
सेहत की बेहतरी के लिए बाहर खाने से बचें. सूर्योपासना के लाभ होगा.
कुम्भ सितम्बर राशिफल- यह महीना आपके आने
वाले जीवन की दिशा निर्धारित करने वाला है. सोच-समझकर फैसला लेना ही बेहतर
रहेगा. नया व्यवसाय शुरू करने में मित्रों की सहायता लेने से फायदा होगा.
स्त्रियों के समय बहुत अच्छा है. संतान सुख प्राप्ति के योग हैं.
कुम्भ अक्टूबर राशिफल- भौतिक सुखों में
वृद्धि होगी. आय के नए स्रोत खुलेंगे. नौकरी या व्यवसाय के सिलसिले में
शहर से बाहर जाने के योग हैं. पुरानी परेशानियां अब अलविदा कहने को हैं. नए
संपर्कों से लाभ होगा.
कुम्भ नवम्वर राशिफल- यातायात नियमों का पालन
करें. तेज वाहन चलाना बहादुरी का काम नहीं है इस बात का ध्यान रखें.
निवेश के लिए उत्तम समय है. सोने की खरीददारी से भविष्य में लाभ होगा.
अपनी योजनाओं को अमली जामा पहनाने का माकूल समय है.
कुम्भ दिसम्बर राशिफल- छोटी-मोटी समस्याओं
को हटा दें तो समय आपके साथ है. सार्वजनिक मोर्चों पर आपकी प्रतिष्ठा में
इजाफा होगा. 15 तारीख के बाद परिवारजनों से विवाद हो सकता है. दूसरे के
पक्ष को अच्छी तरह सुनकर ही कोई फैसला लें.

No comments:
Post a Comment